आज की ख़बरदेश विदेश

अमरीका में बंद नहीं होगा टिकटॉक, चीन के साथ हुई व्यापार वार्ता के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमरीका में करीब 11 से 17 करोड़ यूजर्स चीन की टिकटॉक ऐप का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस पर यूजर का डेटा चीनी सरकार के पास भेजने का आरोप लंबे समय से लगते आ रहा है। चीन की बाइटडांस कंपनी की मशहूर टिकटॉक ऐप पर अमरीका ने जनवरी 19, 2025 कानूनी रूप से प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, अभी इस ऐप का संचालन अमरीका में जारी है। प्रतिबंध अभी तक लागू नहीं किया गया है। अमेरिकी सरकार के बीच बाइटडांस की अमरीकी हिस्सेदारी बेचने को लेकर बातचीत चल रही है। बताया गया कि अगर 17 सितंबर, 2025 तक यदि बिक्री पूरी नहीं होती, तो अमरीका में पूरी तरह से टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि टिकटॉक ऐप का संचालन जारी रहेगा, इसे लेकर चीन के साथ व्यापार वार्ता के दौरान बात हुई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, यूरोप में अमरीका और चीन के बीच बड़ी व्यापारिक बैठक बहुत सफल रही! यह जल्द ही समाप्त होने वाली है। एक विशेष कंपनी पर भी समझौता हुआ, जिसे हमारे देश के युवा बहुत बचाना चाहते थे, वे बहुत खुश होंगे! मैं जल्द राष्ट्रपति शी से बात करूंगा।

निश्ंिचत रहें, हम दोषी को नहीं छोड़ेंगे

डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास के डलास में भारतीय मूल के चंद्र नागमल्लैया की कथित तौर पर एक क्यूबाई अवैध विदेशी द्वारा की गई हत्या की निंदा की है। ट्रंप ने बाइडेन प्रशासन की आव्रजन नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि संदिग्ध को देश में नहीं होना चाहिए था। उन्होंने हत्यारे पर कानून की पूरी सीमा तक मुकदमा चलाने का संकल्प लिया और अवैध अप्रवासी अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का वादा किया। शख्स की हत्या अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के व्यक्ति चंद्र नागमल्लैया की हत्या की निंदा की, जिसका टेक्सास में उसकी पत्नी और बेटे के सामने क्यूबा से आए एक अवैध विदेशी ने सिर काट दिया था।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button