लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भरोसा जताया कि बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी जिसके मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में अखिलेश यादव ने बुधवार को चार चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया जिसमें नवादा में कौशल यादव, जमुई से प्रत्याशी शमशाद आलम, बांका जिला के बेलहार विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी चाणक्य प्रकाश और भागलपुर के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी शेख जियाउल हसन शामिल है।
अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे बिहार में इंडिया गठबंधन के पक्ष में बदलाव की बयार चल रही है। पूरा देश बिहार की तरफ देख रहा है। बिहार की जनता ने हमेशा देश को संदेश देने का काम किया है। बिहार में सरकार बदलेगी। इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। बिहार की जनता इस बार नौजवान मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। नयी सरकार में नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलेगा। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एजेंडे में नौकरी और रोजगार नहीं है। भाजपा की प्राथमिकता में किसान, नौजवान नहीं है। भाजपा ने किसानों, नौजवानों को धोखा दिया है। इस चुनाव में बिहार की जनता केंद्र की भाजपा के सरकार के 10 साल और प्रदेश की राजग सरकार के 20 सालों का हिसाब देगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714