आज की ख़बरदेश विदेश

जाह्नवी कंडुला के परिवार को मिलेगा 262 करोड़ का मुआवजा, अमरीका में भारतीय छात्रा की मौत पर बड़ा फैसला

भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की अमरीकी पुलिस कार से टक्कर के कारण हुई मौत के मामले में सिएटल प्रशासन ने भारी मुआवजे का ऐलान किया है। सिएटल प्रशासन ने भारतीय छात्रा के परिवार के साथ 29 मिलियन अमरीकी डॉलर (लगभग 262 करोड़ रुपए) के समझौते पर सहमति जताई है। दरअसल, जनवरी, 2023 में तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे एक पुलिस अधिकारी ने भारत की 23 वर्षीय छात्रा जाह्नवी कंडुला को टक्कर मार दी थी।

इस हादसे में जाह्नवी की मौत हो गई थी, जो नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही थीं और सडक़ पार करते वक्त हादसे का शिकार हो गर्ईं। इसके बाद उनके परिवार ने साल 2024 में शहर और पूर्व पुलिस अधिकारी केविन डेव के खिलाफ 110 मिलियन डॉलर का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके अनुरूप ये समझौता किया गया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button