पक्का मकान बनने के लिए सौंपे एक करोड़, जरूरतमंद परिवारों को सौगात, 32 और परिवार होंगे लाभांवित

मोहाली
हल्का मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह द्वारा शुक्रवार को कच्चे मकानों को पक्का करने के लिए करीब एक करोड़ रुपए के स्वीकृति पत्र लाभार्थी परिवारों को वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गरीब व जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सिर पर छत उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रंगला पंजाब योजना के तहत 18 परिवारों को 36 लाख रुपए तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 39 परिवारों को लगभग 64 लाख रुपए की वित्तीय सहायता दी गई है। दोनों योजनाओं के तहत कुल राशि करीब एक करोड़ रुपए बनती है। विधायक ने बताया कि रंगला पंजाब योजना के अंतर्गत मोहाली हल्के के 32 जरूरतमंद परिवारों को कच्चे मकानों को पक्का करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी, जिनमें से 18 परिवारों को 2.2 लाख रुपए के स्वीकृति पत्र जारी किए गए हैं। शेष 14 परिवारों को भी जल्द ही यह सहायता उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
यह राशि पंचायत के खातों में स्थानांतरित की जाएगी तथा मकानों का निर्माण बीडीपीओ कार्यालय की देखरेख में करवाया जाएगा। इस मौके पर धनवंत सिंह रंधावा बीडीपीओ, मोहाली, परमजीत सिंह, कुलदीप सिंह समाना, अवतार सिंह मौली, कुलबीर सिंह सरपंच मनौली, नरिंदर सिंह सरपंच, सैदपुर, धर्मप्रीत सिंह, पंच, मौजपुर, बलकार सिंह, सरपंच, सुखगढ़, गुरमुख गिर, सरपंच, शामपुर, कर्मा पुरी, सरपंच, गोबिंदगढ़, राजिंदर सिंह, सरपंच, सिआऊ, करमजीत बिट्टू, सरपंच, झिउरहेड़ी, सुखविंदर सिंह, सरपंच, बाकरपुर, गौरव कुमार, सरपंच, संभालकी, हरविंदर सिंह, सरपंच, झामपुर, हरपाल सिंह सरपंच, तड़ौली, तरलोचन सिंह तोची सरपंच कैलों, सतनाम सिंह सरपंच गीगा माजरा मौजूद थे।