19 लाख लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार, पति-पत्नी ने रची थी साजिश, कोर्ट ने दो दिन के रिमांड पर भेजे

जालंधर
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
जालंधर के अर्बन एस्टेट में कुछ दिन पहले 19 लाख 10 हजार की लूट का मामला सामने आया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लूट के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस द्वारा लूट मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भीमा उर्फ फूल कुमार पुत्र संत राम वासी गावं डोगलिया झंगी घाट वेहरीच (यूपी), अभी पुत्र राधे शाम उर्फ घसीटा राम वेहरीच (यूपी) के तौर पर हुई, जोकि हाल में जालंधर के खुरला किंगरा में रह रहे थे। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने माननीय कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया गया। पुलिस जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि लूट की साजिश खुद दंपति द्वारा बीमा क्लेम हासिल करने के करवाई गई थी। एडीसीपी हरविंदर सिंह ने बताया कि छह फरवरी को बैंक एन्क्लेव निवासी प्रिया वर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने पति के साथ बैंक से 19 लाख 10 हजार रुपए निकलवाकर किसी को देने जा रही थी।
तभी अचानक मोटर साइकिल दो सवारों ने अर्बन एस्टेट फेज-2 एलजी शोरूम के पास उनसे रुपयों का लिफाफा छीन कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि थाना डिवीजन नंबर सात के प्रभारी एसआई बलजिंदर सिंह की टीम ने अज्ञात लूटेरों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी। एडीसीपी हरविंदर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों ने बताया कि योजना के तहत उन्हें एलजी स्टोर के पास प्रिया वर्मा से खाली बैग लेकर भागना था, ताकि दंपति 19 लाख 10 हजार की लूट की रिपोर्ट दर्ज करवा करके बीमा राशि ले सके। आरोपियों ने बताया कि खाली बैग छीनने के बाद उन्होंने उसे रास्ते में ही फेंक दिया और इस काम के लिए उन्हें 7000 रुपए मिले थे, जो उन्होंने आपस में बांट लिए। एडीसीपी हरविंदर सिंह ने बताया कि हमें जांच के दौरान ही शक था कि यह सोची समझी चाल है।
अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान जब प्रिया वर्मा को यह शक हो गया कि पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकती है और उनको गिरफ्तार कर सकती है तो उसने बड़ी चालाकी से आरोपियों को यूपी भेज दिया और जिस मोटर साइकिल से उन्होंने वारदात की थी, उसको भी साथ भेज दिया, लेकिन पुलिस ने फिर भी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।