महाशिवरात्रि पर्व पर भक्ति-श्रद्धा में डूबे श्रद्धालु, मंदिरों में उमड़ी भीड़, जगह-जगह लगे लंगर

मोहाली 15 feb-
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
शिवरात्रि के मौके पर मोहाली के लगभग सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड देखने को मिली। वहीं एक ओर जहां मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइन देखने को मिलीए दूसरी फेस-5 स्थित श्रीहरि संकीर्तन मंदिर में मंदिर परिसर से लेकर सरकारी स्कूल तक लाइनों में शिव भक्तों को अपने हाथों में पूजा-समाग्री लेकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखा गया। गौरतलब है कि मंदिर में सुबह चार बजे से ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे और उससे पहले ही श्रद्धालु मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए मंदिर के बाहर देखे गए।
जबकि देर शाम को मंदिरों में भजन कीर्तन भी रखा गया, जिसमें श्रद्धालु भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया और जमकर भक्ति के भाव में झूमते नजर आए। इस दौरान मंदिर के मौजूदा अध्यक्ष महेश चंद्र मनन व उनकी समूची टीम ने बताया कि शिवरात्रि के दिन मंदिर कमेटी और खास करके युवाओं की ओर से नि:स्वार्थ भाव से आने वाली संगत की सेवा की गई और मंदिर में किसी को किसी तरह की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया। उनहोंने बताया कि मंदिर की कमेटी और सीनियर पदाधिकारियों की ओर से एक एक काम को सिरे चढ़ाने के लिए सुपरवीजिन का काम भी किया गया ।