चार लाख टन भारतीय बासमती अटकी

करीब 400,000 मीट्रिक टन भारतीय बासमती चावल बंदरगाहों पर अटका और रास्ते में है। साथ ही, वीकेंड में अमरीका और इजरायल के ईरान पर अटैक किए जाने के बाद से माल ढुलाई की दरें दोगुना से ज्यादा बढऩे से एक्सपोर्ट डील्स खत्म हो गई हैं। यह बात ट्रेड ऑफिशियल्स ने कही है। भारत एरोमैटिक और प्रीमियम बासमती चावल का दुनिया में सबसे बड़ा निर्यातक है। मिडिल ईस्ट में सऊदी अरब, ईरान और यूएई भारतीय बासमती चावल के बायर्स हैं। भारतीय बासमती के शिपमेंट में मिडिल ईस्ट की आधे से ज्यादा हिस्सेदारी है। ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रेजिडेंट का कहना है, करीब 200,000 टन भारतीय बासमती चावल रास्ते में अटका हुआ है और इतना ही बासमती चावल भारतीय बंदरगाहों पर अटका है, क्योंकि लड़ाई शुरू होने से मिडिल ईस्ट में शिपिंग रूट्स बाधित हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि निर्यातक पहले ही बासमती चावल का स्टॉक बंदरगाहों तक पहुंचा चुके थे, लेकिन बढ़ती कंटेनर फ्रेट कॉस्ट की वजह से इसे मिडिल ईस्ट नहीं भेज सके और कोई भी वैकल्पिक मार्केट इतने बासमती चावल को खरीद नहीं सकता है। निर्यातक, मिडिल ईस्ट से नए ऑर्डर नहीं ले रहे हैं, क्योंकि वे मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट्स के तहत ही शिपमेंट्स को प्राथमिकता देते हैं। यह बात नई दिल्ली स्थित एक डीलर ने बताई है। भारत में इस साल बासमती की रिकॉर्ड फसल हुई है और निर्यात डिमांड में आई अचानक सुस्ती से बासमती की कीमतें करीब छह फीसदी घट गई हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
ग्लोबल शिपिंग रेट्स में तेज उछाल
टैंकर्स और कंटेनर शिप समुद्री रास्तों से बच रहे हैं, क्योंकि इंश्योरेंस कंपनियों ने उनके वेसेल्स के कवरेज को कैंसल कर दिया है, जबकि ग्लोबल शिपिंग रेट्स में तेज उछाल आया है। गोयल ने बताया कि ऑल इंडिया राइस एक्सपोट्र्स एसोसिएशन ने मदद के लिए ट्रेड मिनिस्ट्री से भी संपर्क साधा है, क्योंकि निर्यातकों को बंदरगाहों पर रखे गए स्टॉक्स के लिए स्टोरेज कॉस्ट्स देनी पड़ रही है। कुछ मामलों में उन्हें ऊंची माल ढुलाई का सामना करना पड़ रहा है।