आर्थिक

Airtel लाया तीन Voice Only प्लान, जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली। TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को 21 अक्तूबर तक सस्ते कॉलिंग प्लान अपनी वेबसाइट और ऐप पर पेश करने के लिए कहा था। इसी बीच Airtel ने अपनी वेबसाइट पर तीन प्लान लिस्ट किए हैं। इन प्लान की कीमत 185 रुपए से शुरू हो जाती है जो कि 206 रुपए तक जाती है। बता दें कि यह प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जो इंटरनेट का यूज नहीं करते और सिर्फ कॉलिंग के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं।

जो सिर्फ कॉलिंग के लिए फोन यूज करते हैं ऐसे यूजर्स के लिए एयरटेल ऐप पर 185 रुपए का कॉलिग पैक उपलब्ध है। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसे रिचार्ज कराने पर इंटरनेट की सुविधा नहीं मिलती। ये यूजर Wi-Fi और हॉटस्पॉट के जरिए अपने डिवाइस पर इंटरनेट एक्सेस कर पाएंगे। इस पैक में दी जा रही अनलिमिटेड कॉलिंग में STD और रोमिंग भी शामिल होंगी। इसके अलावा पैक में 300 SMS मिलेंगे। 300 SMS इस्तेमाल करने के बाद हर लोकल SMS के लिए 1 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं STD SMS के लिए 1.5 रुपए चार्ज किए जाएंगे। इसके अलावा अगर आप इस पैक के साथ इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, तो आपसे 50p प्रति MB चार्ज किया जाएगा।​


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

दूसरा रिचार्ज प्लान 203 रुपए का है। इस प्लान में यूजर्स को 30 की वैलिडिटी मिलती है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग 30 दिन की वैलिडिटी के साथ उपलब्ध कराई जाएगी। इस पैक में भी आपको कुल 300 SMS मिलेंगे और 300 SMS इस्तेमाल करने के बाद हर लोकल SMS के लिए 1 रुपया खर्च करना होगा। वहीं STD SMS के लिए 1.5 रुपए चार्ज किए जाएंगे। डेटा इस्तेमाल करने पर 50p प्रति MB चार्ज किया जाएगा।​

Airtel ने एक ऑप्शन 1 month प्लान का भी दिया है। इसका मतलब इस प्लान की वैलेडिटी 28 या 30 दिन नहीं बल्कि पूरे 1 महीने के लिए होगी। इस कॉलिंग प्लान की कीमत 206 रुपए है। इस पैक में भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 300 SMS मिलेंगे। जिन्हें इस्तेमाल करने के बाद हर SMS के लिए 1 रुपया खर्च करना होगा। वहीं STD SMS के लिए 1.5 रुपए चार्ज किए जाएंगे। साथ ही इंटरनेट के इस्तेमाल पर 50p प्रति MB चार्ज किया जा सकेगा।​

फिलहाल Airtel की तरफ से साफ नहीं है कि इन प्लान्स को TRAI के आदेश के अनुसार उतारा गया है या नहीं। हालांकि इनमें सिर्फ कॉलिंग की सुविधा को देखते हुए माना जा रहा है कि ये प्लान TRAI के आदेश के अनुसार ही उतारे गए हैं। ये तीनों प्लान Airtel ऐप पर अलग से सस्ते प्लान जैसे किसी सेक्शन में नहीं, बल्कि Truly Unlimited प्लान वाले सेक्शन में देखे जा सकते हैं। इन्हें आप सर्च बार में इनकी कीमत दर्ज करके भी सर्च कर सकेंगे। संभावना है कि Airtel जल्द 1 महीने से ज्यादा वैलेडिटी के साथ भी इस तरह के कॉलिंग प्लान उपलब्ध कराएगा।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button