आज रिलीज होगा रणवीर सिंह की ‘धुरंधर-2’ का ट्रेलर

मुंबई। रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट ‘धुरंधर-2’ आ रहा है। आदित्य धर द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। हालांकि इससे पहले फैंस को ट्रेलर देखना है और अब ‘धुरंधर-2’ के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट आया है। इस खबर को सुनकर फैंस खुश जरूर होने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर-2’ शुक्रवार को आएगा।
बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि फिल्म का ट्रेलर तीन मार्च को आएगा, लेकिन फिर ट्ऱेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर क्लीयर किया कि ये खबर गलत है। बता दें कि ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन लीड रोल में थे। पहले पार्ट में अक्षय के किरदार की मौत हो जाती है, जो पहले पार्ट से काफी हिट हुए थे। अब दूसरे पार्ट में अक्षय आएंगे या नहीं यह तो मूवी की रिलीज पर पता चल ही जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714