चंडीगढ़ में बाइक सवारों ने गोलियों से भूना युवक, मौत

चंडीगढ़
चंडीगढ़ के वीआईपी ईलाके में बाइक सवार युवकों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया और घायल युवक ने दम तोड़ दिया। यह दिल दहलाने वाली वारदात सेक्टर नाै में हुई जहां एक जिम से निकले प्राॅपर्टी डीलर को गोलियों से भून दिया गया। जीकरयोग है कि शहर में लगातार दूसरे दिन फायरिंग की वारदात है ओर सरेआम गोलीबारी की हो रही वारदातों से दहशत फैल गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मंगलवार शाम को पंजाब यूनिवर्सिटी में सोपू के नेता पर गोलियां चलाई गई थी। हालांकि युवक बाल-बाल बच गया था। नाै में मध्य मार्ग पर हेयर मास्टर सैलून के सामने गोलियां मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। युवक जिम से निकलकर अपनी गाडी में बैठा ही था कि बाइक सवार युवकों उस पर ताबड़तोड़ आठ से दस गोलियां चलाई गई। मृतक की पहचान चरणप्रीत नागरा के रूप में हुई है जो मुल्लांपुर के गांव का रहने वाला था और वह प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करता था। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो युवक आए थे। जानकारी अनुसार एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा और दूसरे आरोपी ने नागरा पर करीब 7-8 राउंड फायरिंग कर दी। उसे पीजीआई ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। चश्मदीदों के अनुसार चरणप्रीत की छाती में गोलियां मारी गई हैं। मौके का मुयाना कर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।