
चंडीगढ़, 4 नवंबर:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ‘आप’ नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की लगातार छापेमारी को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि भाजपा और उसकी एजेंसियां चाहे जितनी मर्जी छापेमारी कर लें, लेकिन कोई भी चीज ‘आप’ सरकार को पंजाब के लोगों के लिए दिन-रात मेहनत करने से नहीं रोक सकती। ‘आप’ विधायक डॉ. अमनदीप कौर के घर हुई छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है और विरोध की आवाज को दबाया जा रहा है, लेकिन ईमानदारी और समर्पण के साथ लोगों की सेवा कर रहे ‘आप’ नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों को कुछ नहीं मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि डराना-धमकाना, राजनीतिक बदला और साजिशें न तो ‘आप’ को कमजोर कर सकती हैं और न ही पंजाब के विकास के एजेंडे को पटरी से उतार सकती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को राजनीतिक बदले के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने की बजाय लोगों की समस्याओं के समाधान की ओर ध्यान देना चाहिए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को डराने और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने वालों की आवाज को चुप कराने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। ये एजेंसियां अपने राजनीतिक मालिकों के इशारे पर छापेमारी करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन इन्हें ‘आप’ नेताओं के खिलाफ कुछ नहीं मिलेगा, जो ईमानदारी से काम कर रहे हैं और अपनी जिम्मेदारी पूरी तनदेही से निभा रहे हैं।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “ऐसे हथकंडे न तो आम आदमी पार्टी को डरा सकते हैं और न ही पंजाब के लोगों की सेवा करने के प्रति हमारी वचनबद्धता को कमजोर कर सकते हैं। पंजाब के लोगों ने हमें बदलाव और विकास के लिए जनादेश दिया है और राजनीतिक धमकी का कोई भी हथियार इस मिशन को रोक नहीं सकता।”
भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को घेरते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “राजनीतिक हिसाब-किताब बराबर करने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करने की बजाय केंद्र सरकार को लोगों की मुश्किलें हल करने पर ध्यान देना चाहिए। राजनीतिक साजिशें और दबाव की चालें हमें पंजाबियों से किए वादे पूरे करने से पीछे नहीं हटा सकतीं।”
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
राजनीतिक रैलियों के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राहुल गांधी सहित प्रत्येक राजनीतिक नेता रैलियां करने और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है। लोकतंत्र विचारों की अभिव्यक्ति और राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी की स्वतंत्रता से ही मजबूत होता है। प्रत्येक व्यक्ति को ऐसा करने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है।
एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल विधायक बन जाना ही पर्याप्त नहीं है। निर्वाचित प्रतिनिधियों की यह भी जिम्मेदारी है कि वे अपनी पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहें, उसके सिद्धांतों का पालन करें और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय योगदान दें। राजनीतिक जिम्मेदारी केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं होती।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
आम आदमी पार्टी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूरी सरकार ने आम आदमी क्लीनिकों, बेहतर सरकारी स्कूलों और पूरे पंजाब में 2,000 से अधिक खेल मैदानों के विकास के माध्यम से जनसेवा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाया है। हम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनकी सरकार ने सीचेवाल मॉडल के माध्यम से नालों की सफाई का काम किया है और उन क्षेत्रों में नहरी पानी की सुविधा बहाल की है, जो दशकों से इस जीवनरेखा से वंचित थे। ये प्रयास पुरानी समस्याओं के समाधान और विकास का लाभ पंजाब के हर कोने तक पहुंचाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
*किसानों को सुबह के समय मिल रही बिजली, बड़ी राहत मिली*
किसान भाईचारे के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के किसानों को अब सुबह के समय बिजली मिल रही है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। हमारी सरकार किसानों के सामने आने वाली कठिनाइयों को भली-भांति समझती है और कृषि सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है कि उन्हें किसी भी तरह की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
*मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत प्रतिदिन लगभग 2,000 श्रद्धालु कर रहे हैं धार्मिक स्थलों के दर्शन*
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और तीर्थयात्राओं को सुविधाजनक बनाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत प्रतिदिन लगभग 50 बसें चल रही हैं, जिनके माध्यम से करीब 2,000 श्रद्धालु पंजाब और अन्य राज्यों में स्थित धार्मिक स्थलों के दर्शन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि समाज के हर वर्ग के लोग पूरे सम्मान और सुविधा के साथ धार्मिक यात्राएं कर सकें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करना है, जो पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं।
*एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दिखा हॉकी के प्रति पंजाब का जुनून*
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खेल प्रेमियों को भारत और कोरिया के बीच होने वाले रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले को देखने के लिए खुला निमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टूर्नामेंट को मिल रहे शानदार जनसमर्थन और अंतरराष्ट्रीय हॉकी दिग्गजों की मौजूदगी ने एक बार फिर हॉकी के प्रति पंजाब के बेमिसाल जुनून को साबित कर दिया है। पंजाब की खेलों में समृद्ध विरासत रही है और उनकी सरकार विश्वस्तरीय खेल बुनियादी ढांचे तथा खेलों को प्रोत्साहित करने वाली पहलों के माध्यम से इस विरासत को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714