यूथ लाइफ

Bihar Board 12th Result 2026: 12वीं का रिजल्ट आउट, 85.19% छात्र हुए पास

Bihar Board 12th Result 2026:  बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार परीक्षा में कुल 13 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 85.19 % परीक्षार्थी पास हो गए हैं। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में छात्राओं ने टॉप किया है। वहीं, साइंस स्ट्रीम में छात्र ने पहला स्थान हासिल किया। इस साल कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा है, जिसमें छात्राओं का दबदबा देखने को मिला है। वहीं, छात्रों का पास प्रतिशत 84.09% रहा।

तीनों संकायों (Art, Science, Commerce) को मिलाकर कुल 26 टॉपर्स रहे। इन 26 टॉपर्स में से 19 लड़कियां हैं। आर्ट्स और कॉमर्स दोनों ही संकायों में छात्राओं ने प्रदेश में टॉप किया है, जबकि साइंस में एक छात्र ने प्रथम स्थान हासिल किया है। साइंस स्ट्रीम से समस्तीपुर जिले के अमन ने 481 अंक (96.20%) हासिल कर टॉप किया है। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम से सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी ने 479 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • परिणाम देखने के लिए छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://interbiharboard.com पर जाएं।
  • होमपेज पर रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी को भरें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर शो होने लगेगा।

नोट- 12 लाख से अधिक छात्रों के एक साथ वेबसाइट पर आने से सर्वर डाउन होने की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में SMS सेवा सबसे तेज और सटीक विकल्प साबित होती है।

SMS के जरिए रिजल्ट देखने के स्टेप्स (Step-by-Step Guide):

रिजल्ट जारी होते ही अपने फोन से ये 4 आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  • अपने मोबाइल का Message App (SMS) खोलें।
  • मैसेज में टाइप करें: BIHAR12 (स्पेस) अपना रोल नंबर।
  • (उदाहरण: अगर आपका रोल नंबर 2601001 है, तो लिखें- BIHAR12 2601001)
  • अब इस मैसेज को 56263 पर भेज दें।

कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर एक रिप्लाई आएगा, जिसमें आपका रिजल्ट (विषयवार नंबर और स्टेटस) लिखा होगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

SMS वाले रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

आपके फोन पर आने वाले प्रोविजनल स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण होंगे:

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • विषयवार प्राप्त अंक (Subject-wise Marks)
  • कुल प्राप्तांक (Total Marks)
  • रिजल्ट स्टेटस (Pass/Fail)

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button