यूथ लाइफ

CTET 2026 का परिणाम जल्द होगा घोषित, स्कोर कार्ड देखने के लिए ctet.nic.in पर जाएं

नई दिल्ली

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सीटेट फरवरी, 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। इसके साथ ही फाइनल आंसर-की भी जारी होने की संभावना है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। यह परीक्षा सीबीएसई की ओर से सात और आठ फरवरी को आयोजित की गई थी। इससे पहले 12 मार्च को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। खासतौर पर वे प्राथमिक शिक्षक, जो 31 मार्च की डेडलाइन से पहले प्रोमोशन का इंतजार कर रहे हैं, इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि सीटेट परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है, जो पहली से पांचवीं कक्षा (प्राइमरी) और छठी से आठवीं कक्षा (अपर प्राइमरी) के शिक्षक बनना चाहते हैं। रिजल्ट चैक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। होमपेज पर सीटेट फरवरी, 2026 लिंक पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

पास होने के लिए 60 फीसदी अंक जरूरी

सीटेट परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है। हालांकि, एससी,एसटी, ओबीसी
और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को पांच प्रतिशत की छूट दी जाती है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button