आज की ख़बरराजनीति

किसानों की गन्ने की बकाया राशि तुरंत जारी करे भगवंत मान सरकार : अविनाश राय खन्ना

जालंधर, 20 नवंबर ( ): भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने फगवाड़ा शुगर मिल से संबंधित गन्ना उत्पादक किसानों की करोड़ों रुपये की बकाया राशि जारी न होने पर आम आदमी पार्टी की सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अन्नदाता को अपनी मेहनत की कमाई लेने के लिए सड़कों पर उतरने और संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

खन्ना ने कहा कि फगवाड़ा शुगर मिल की ओर किसानों के लगभग 27.84 करोड़ रुपये तथा सरकार की ओर से लगभग 18.93 करोड़ रुपये की राशि बकाया होने का मामला बेहद गंभीर है। किसानों द्वारा 26 नवंबर को दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने की चेतावनी देना सरकार की विफलता का प्रमाण है। उन्होंने सवाल किया कि क्या ‘आप’ सरकार बकाया राशि देने के बजाय किसानों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किए जाने का इंतजार कर रही है?


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले किसानों की आर्थिक मजबूती और उनकी समस्याओं के समाधान के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज किसान अपनी ही फसल के भुगतान के लिए तरस रहे हैं। सरकार की बैठकें, आश्वासन और बयानबाजी से किसानों के घरों में चूल्हे नहीं जलते।

खन्ना ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की कि किसानों की समस्त बकाया राशि बिना किसी देरी के तुरंत जारी की जाए और भविष्य में गन्ने के भुगतान के लिए एक निश्चित समयसीमा तय की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को संघर्ष के रास्ते पर धकेलने के बजाय सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाए। किसानों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button