IPL 2026 : आज कोलकाता के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगे पंजाब किंग्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच सोमवार को ईडन गार्डन स्टेडियम, कोलकाता में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में पंजाब ङ्क्षकग्स ने अपने दोनों मैच जीत शानदार शुरुआत की है। वहीं, इस टूर्नामेंट तीन बार की चैंपियन केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान, हर्षित राणा, आकाश दीप और मथीशा पथिराना जैसे तेज गेंदबाजों की कमी साफ खल रही है। इस सीजन कोलकाता ने दो मैच खेले हैं और उन्हें किसी में भी सफलता नहीं मिली है। दूसरी ओर इन फॉर्म पंजाब किंग्स जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। न्यूजीलैंड के तीन टॉप खिलाड़ी फिन एलन, टिम सिफर्ट और रचिन रविंद्र कोलकाता में होने के बावजूद, केकेआर उनका अच्छे से यूज नहीं कर पा रही है। एलन ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें मौका मिला है। पिछले टी-20 विश्व कप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सिफर्ट और स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर रविंद्र बेंच पर ही बैठे हैं। ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को टीम में शामिल किया, लेकिन वह गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। अनुभवी टी-20 खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल का बाहर रहना, केकेआर के सिलेक्शन पर सवाल उठा रहा है।
कोलकाता की गेंदबाजी तो चिंता का विषय है ही, बल्लेबाजी में भी उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। रहाणे को ओपनिंग के लिए प्रोमोट करने का फैसला मिला-जुला रहा है। नंबर-5 के बाद बल्लेबाजी क्रम कमजोर नजर आता है। वहीं, पंजाब किंग्स में अभी सब ठीक चल रहा है। ईडन गार्डन की परिस्थितियों को अच्छी तरह से समझने वाले श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम कोलकाता के मैदान पर उतरने जा रही है। युवा कूपर कोनोली ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दो मैचों में 108 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने विस्फोटक शुरुआत दी है। अय्यर ने बीच के ओवरों में आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी संभाली है। अर्शदीप सिंह, मार्को जानसेन और विजयकुमार वैशाक की गेंदबाजी यूनिट संतुलित दिखती है, वहीं अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल गेंदबाजी में मजबूती देते हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पंजाब किंग्स— प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, माक्र्स स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
कोलकाता नाइट राइडर्स— अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी।