पंजाब

सीमा पार से नशा तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 4.13 किलो हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर, 5 अप्रैल

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो आरोपियों को 4.13 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर सीमा पार से चल रहे नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान कपूरथला, फगवाड़ा के पलाही गेट निवासी आतिश सुमन (22) और अमृतसर के गांव बोपाराय कलां निवासी स्विंदर सिंह उर्फ सुंदरी (28) के रूप में हुई है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किये गये आरोपी यूरोप-आधारित हैंडलरों और जेल में बंद गुर्गों के सीधे संपर्क में थे, जो सीमा पार से नशे की तस्करी और फिर माझा तथा दोआबा क्षेत्रों में इसकी सप्लाई में उक्त मुलजिमों की मदद करते थे। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

डीजीपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए मामले में आगे-पीछे के संबंधों की जांच की जा रही है।

कार्रवाई के विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने आरोपी आतिश सुमन को 220 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था, जिसकी आगे की पूछताछ में 670 ग्राम और हेरोइन बरामद की गई, जिससे उसके पास से कुल 890 ग्राम हेरोइन बरामद हो गयी है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आतिश सुमन द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर पुलिस टीमों ने उसके साथी स्विंदर सिंह उर्फ सुंदरी को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से 3.24 किलो हेरोइन की बड़ी बरामदगी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना है।

इस संबंध में अमृतसर के पुलिस थाना सुल्तानविंड में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-बी, 21-सी और 29 के तहत एफआईआर नंबर 64 दिनांक 27-03-2026 दर्ज की गई है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button