किसानों को मंडियों में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी और किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीद कर उनकी बनती राशि निर्धारित समय सीमा के भीतर सीधे उनके खातों में जमा करवाई जा रही है। यह विचार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, वन एवं वन्यजीव मंत्री पंजाब लाल चंद कटारूचक ने संगरूर दाना मंडी में खरीद प्रबंधों का जायजा लेते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर उनके साथ विधायक संगरूर नरिंदर कौर भराज भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सुचारू और किसान-पक्षीय खरीद सीजन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल 2026 तक राज्य की सभी अनाज मंडियों में लगभग 38,72,735.53 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से लगभग 34,16,926.10 मीट्रिक टन विभिन्न खरीद एजेंसियों तथा 6,163.30 मीट्रिक टन व्यापारियों द्वारा 2585 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदा गया है। निर्देशों के अनुसार किसानों को अब तक लगभग 1818.31 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की जा चुकी है।
उन्होंने आगे बताया कि संगरूर जिले की सभी 170 मंडियों में 9 लाख 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आवक होने की संभावना है, जिसमें अब तक लगभग 4,00,238.97 मीट्रिक टन उपज की आवक हो चुकी है। इसमें से लगभग 3,52,766 मीट्रिक टन की खरीद कर किसानों को 351.81 लाख रुपये की सीधी अदायगी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मंडियों में लिफ्टिंग का कार्य भी सुचारू रूप से जारी है और अब तक लगभग 30,158.45 मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग हो चुकी है।
श्री कटारूचक ने आगे कहा कि इस सीजन में राज्य का 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य है। उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर खरीद प्रक्रिया और किसानों की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों संबंधी फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में किसानों को बारदाने की कमी, लिफ्टिंग और भुगतान से जुड़े मुद्दों के कारण विरोध प्रदर्शन करने पड़ते थे, लेकिन मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पिछले चार वर्षों में इन समस्याओं का स्थायी समाधान कर एक मिसाल कायम की है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मंडी में पहुंचे किसानों और आढ़तियों ने खरीद प्रक्रिया को सुचारू और निर्बाध बताते हुए कहा कि उनकी पूरी उपज की तुरंत खरीद की गई और उन्हें निर्धारित समय के भीतर भुगतान भी प्राप्त हो गया है। गेहूं और धान के खरीद सीजन के दौरान किसानों को सुविधाएं प्रदान करने की पंजाब सरकार की नीति की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों के 9 खरीद सीजनों के दौरान राज्य में हर वर्ष खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई है।
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब देश का अन्न भंडार है और इतने बड़े स्तर पर खरीद कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने की राज्य की क्षमता पर गर्व व्यक्त किया।