आज की ख़बरआर्थिक

6500mAh बैटरी और 8MP सेल्फी कैमरा के साथ Tecno Pop X 5G भारत में लांच

नई दिल्ली। Tecno ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Pop X 5G लांच कर दिया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 के साथ आता है। फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है। Pop X 5G के रियर में 13MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। फोन की कीमत की बात करें तो Tecno Pop X 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपए है। यह फोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध है।

फोन के फीचर्स की बात करें तो Tecno Pop X 5G में 6.78 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1576 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 560 निट्स ब्राइटनेस है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर के साथ माली-G57 MC2 GPU दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 के साथ आता है। Pop X 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एआई पावर्ड टूल के साथ आता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

फोन कैमरा सेटअप की बात करें तो Pop X 5G के रियर में 13MP का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव IP64 प्रो रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप टाइप-सी पोर्ट शामिल है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button