यूथ लाइफ

जामिया यूनिवर्सिटी में एमडीएस कोर्स शुरू करने की तैयारी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के दंत चिकित्सा संकाय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) कोर्स शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसके लिए लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) जारी कर दिया है। यह अनुमति डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया की सिफारिशों के आधार पर दी गई है। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय में बीडीएस कोर्स पहले से संचालित है। जानकारी के अनुसार, फैकल्टी ऑफ डेंटिस्ट्री में कुल नौ विशेषज्ञताओं में एमडीएस कोर्स प्रस्तावित हैं और प्रत्येक में दो सीटें निर्धारित की गई हैं। हालांकि, अंतिम अनुमति (एलओपी) मिलने से पहले जामिया को केंद्र सरकार की सभी शर्तों का पालन करना होगा।

इसमें डेंटल काउंसिल के मानकों के अनुरूप शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ, भवन, उपकरण और अस्पताल सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना शामिल है। औपचारिक मंजूरी मिलने तक छात्रों का प्रवेश नहीं किया जाएगा। इन विशेषज्ञताओं में ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजी एंड ओरल माइक्रोबायोलॉजी, पीडियाट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री, ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी, पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री, ऑर्थोडॉन्टिक्स एंड डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक्स, ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी, प्रोस्थोडॉन्टिक्स एंड क्राउन एंड ब्रिज, कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडॉन्टिक्स तथा पीरियोडॉन्टोलॉजी शामिल हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मेडिकल कालेज बनाने का भी प्रस्ताव

जामिया में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की योजना भी लंबे समय से विचाराधीन है। विश्वविद्यालय ने कैंपस में मेडिकल कॉलेज और करीब पांच एकड़ जमीन पर अस्पताल विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस परियोजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत आगे बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भी मेडिकल कोर्स को दी मंजूरी

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

दिल्ली विश्वविद्यालय ने भी हाल में कुछ नए मेडिकल कोर्स शुरू करने को मंजूरी दी है। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में डीएम पीडियाट्रिक्स नेफ्रोलॉजी और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में डीएम (मेडिकल जेनेटिक्स) कोर्स शुरू किए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक में दो-दो सीटें होंगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button