चंडीगढ़। पंजाब और चंडीगढ़ में तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने 24 अप्रैल तक लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म रहने का अनुमान है। राज्य के 21 जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जबकि बठिंडा में सबसे अधिक 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।
लुधियाना, मोहाली, पटियाला, संगरूर और फतेहगढ़ साहिब समेत सात जिलों में हीटवेव जैसे हालात बनने की आशंका है। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक गर्मी का असर सबसे अधिक रहेगा। चंडीगढ़ में 38.1 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 39.4 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
स्वास्थ्य विभाग ने परामर्श जारी कर लोगों को अधिक पानी पीने, धूप से बचने और हल्का भोजन करने की सलाह दी है। अस्पतालों में विशेष वार्ड और 24 घंटे स्टाफ की व्यवस्था की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 23 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में बदलाव के आसार हैं।