भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में समय से पहले हो गई गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा

ओडिशा में भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में समय से पहले गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी स्कूल आगामी 27 अप्रैल से बंद रहेंगे। इस बयान में कहा गया है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय से पहले गर्मी की छुट्टियां देने का निर्णय लिया गया ,है हालांकि, पहले से निर्धारित परीक्षाएं, जनगणना से संबंधित कार्य और अन्य आधिकारिक कर्तव्य सामान्य रूप से जारी रहेंगे।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राज्य में कल झारसुगुड़ा और तालचेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद टिटलागढ़ में 43.8 डिग्री, ढेंकनाल और अनुगुल में 43.5 डिग्री, हीराकुंड में 43.4 डिग्री तथा संबलपुर और पारलाखेमुंडी में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी भुवनेश्वर में तापमान 42.1 डिग्री रहा, जबकि पड़ोसी शहर कटक में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौजूदा ग्रीष्म काल का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714