आर्थिक
अप्रैल में 40 फीसदी बढ़ गई बजाज ऑटो की बिक्री

मुंबई। प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो की बिक्री अप्रैल में 40 प्रतिशत बढ़कर 5,13,792 इकाई पर पहुंच गई। कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अप्रैल में उसने कुल 4,39,953 दुपहिया और 73,839 वाणिज्यिक वाहन बेचे। ये आंकड़े एक साल पहले के मुकाबले क्रमशः 38 प्रतिशत और 54 प्रतिशत अधिक है। दुपहिया की घरेलू बिक्री 11 फीसदी बढ़कर 2,10,063 इकाई पर, निर्यात 78 प्रतिशत बढ़कर 2,29,890 इकाई पर रहा।
वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री 38,147 इकाई और निर्यात 35,692 इकाई रही, जो क्रमशः 19 प्रतिशत और 125 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दिखाता है। वाणिज्यिक और दुपहिया वाहन मिलाकर कंपनी की घरेलू बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 2,48,210 इकाई पर और निर्यात 83 प्रतिशत बढ़कर 2,65,582 इकाई पर रहा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें