मारुति सुजुकी की कार खरीदने की सोच रहे हैं तो जल्दी करें, अगस्त से बढ़ जाएंगे दाम

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बढ़ती लागत का हवाला देते हुए अगस्त से अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को बताया, “लागत में लगातार वृद्धि को देखते हुए कंपनी ने अपने सभी मॉडलों के दाम 30,000 रुपए तक बढ़ाने का फैसला किया है। कीमतों में यह वृद्धि अगस्त से प्रभावी होगी।”
मारुति सुजुकी ने कहा है कि पिछले कुछ महीने से कंपनी लागत कम करने के उपाय अपनाकर मुद्रास्फीति के प्रभाव को कम करने का प्रयास कर रही है। हालांकि अब मुद्रास्फीति का दबाव काफी बढ़ गया है। साथ ही लागत के लिए प्रतिकूल वातावरण भी बना हुआ है। इसे देखते हुए कंपनी बढ़ती लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने के लिए मजबूर है। उसने कहा कि कीमतें बढ़ाते समय यह सुनिश्चित किया गया है कि ग्राहकों पर कम से कम बोझ पड़े। कीमतों में वृद्धि हर मॉडल के लिए अलग-अलग होगी। अधिकतम मूल्य वृद्धि 30 हजार रुपए की गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714