टिकट ब्लैक करता दिखा शातिर, धर्मशाला में पंजाब बनाम दिल्ली मैच के दौरान खुली व्यवस्था की पोल

एचपीसीए स्टेडियम में आईपीएल के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के लिए एंट्री के समय सडक़ों में खुलेआम शातिर युवा टिकटों की हार्ड कॉपी को ब्लैक करता रहा। इतना ही नहीं ई-टिकट की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली एचपीसीए के कई लोग हार्ड पास कॉपी लेकर घूमते रहे। इस दौरान कई लोगों को हार्ड कॉपी के रूप में पास बांटने का सिलसिला चलता रहा, जबकि पैसे देने वालों को लंबी कतारों में इतंजार करने के लिए मजबूर होना पड़ा। मैच देखने के लिए देशभर से बड़ी संख्या में पर्यटक और क्रिकेट फैंस धर्मशाला पहुंचे। इसी भीड़ और उत्साह का फायदा उठाते हुए मैच शुरू होने से कुछ देर पहले एक व्यक्ति टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग करते कैमरे में कैद हो गया। कैमरा देखते ही वह मौके से भाग निकला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके पास करीब छह टिकटें थीं, जिन्हें वह निर्धारित कीमत से कहीं अधिक दाम पर बेचने की कोशिश कर रहा था। हैरानी की बात यह रही कि स्टेडियम के बाहर भारी पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के बावजूद टिकट की कालाबाजारी का खेल खुलेआम चलता दिखाई दिया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने इस पर नाराजगी जताई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714