मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा वेरका की अत्याधुनिक वेंडिंग मशीन का उद्घाटन*

चंडीगढ़, 12 मई:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रगतिशील सोच के अनुरूप सहकारी क्षेत्र को और मजबूत बनाने तथा इसकी पहुंच का विस्तार करने के उद्देश्य से आज पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा पंजाब सिविल सचिवालय-1 में स्थापित वेरका की एक अत्याधुनिक वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि ये अत्याधुनिक वेंडिंग मशीनें दूध, टेट्रापैक फ्लेवर्ड मिल्क बेवरेज, विभिन्न प्रकार की लस्सी, फलों के जूस, मिनरल वाटर, आइसक्रीम आदि को सुविधाजनक और उपभोक्ता-अनुकूल तरीके से उपलब्ध करवाएंगी, जिससे वेरका, सोहणा और फाइव रिवर्स ब्रांड की विश्वसनीय मौजूदगी और पहुंच में वृद्धि होगी।
मिल्कफेड द्वारा प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर उपभोक्ताओं को ताजे, स्वच्छ और आसानी से उपलब्ध वेरका उत्पाद प्रदान करने के उद्देश्य से अत्याधुनिक वेंडिंग मशीनें स्थापित की जा रही हैं।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर वेरका के बेहद लोकप्रिय मैस्कॉट “वीरा” की तर्ज पर नए मैस्कॉट “गुड्डी” का भी उद्घाटन किया गया और उपभोक्ताओं को इसके बारे में जानकारी दी गई।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
“गुड्डी” को लॉन्च करना वेरका ब्रांड की ओर से इस पहल के माध्यम से लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के प्रयासों तथा पंजाब की संस्कृति में समाहित पारिवारिक मूल्यों और भावनात्मक रिश्तों को दर्शाता है।
उल्लेखनीय है कि मिल्कफेड पंजाब, जिसे पंजाब राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड के नाम से जाना जाता है और जो प्रसिद्ध वेरका ब्रांड का मालिक है, भारत की सबसे बड़ी सहकारी डेयरी संस्थाओं में से एक है। यह संस्था देशभर के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले दूध और दुग्ध उत्पाद उपलब्ध करवाने के साथ-साथ डेयरी किसानों की आर्थिक प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मिल्कफेड द्वारा उत्पादों की बाजार तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने, डेयरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, डिजिटल परिवर्तन लाने, विभिन्न मूल्य संवर्धित उत्पाद उपलब्ध करवाने, किसानों की समृद्धि बढ़ाने और उपभोक्ता-केंद्रित आधुनिक रिटेल प्रणालियां स्थापित करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।