आज की ख़बरपंजाब

हरजोत सिंह बैंस ने स्थानीय निकाय मंत्री के रूप में पदभार संभाला

चंडीगढ़, 13 मई:–

पंजाब के कैबिनेट मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने यहां म्यूनिसिपल भवन में स्थानीय निकाय विभाग का कार्यभार संभाल लिया है। उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं भाषाएं, तकनीकी शिक्षा तथा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अगुवाई कर रहे युवा मंत्री का स्थानीय सरकारें विभाग के प्रशासनिक सचिव श्री मनजीत सिंह बराड़, विशेष सचिव श्रीमती दीप्ति उप्पल और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

पदभार संभालने के उपरांत स बैंस ने पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल का उन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चल रही परियोजनाओं की समीक्षा करने के लिए बैठक बुलाई और उन्हें कचरा प्रबंधन, बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण और नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने वाली परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।

स हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “हमारे शहरी केंद्र पंजाब के भविष्य का आधार हैं। शिक्षा क्षेत्र की तरह स्थानीय निकाय विभाग में भी पूर्ण पारदर्शिता और कार्यकुशलता सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी जाएगी।”

———

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button