आज की ख़बरपंजाब

बटाला दोहरा हत्याकांड: गैंगस्टर हैप्पी जट्ट के तीन गुर्गे भूटान भागने की कोशिश करते समय अंतरराष्ट्रीय सीमा से गिरफ्तार

चंडीगढ़, 13 मई:

बटाला में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वित कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल में भारत-भूटान सीमा से विदेश में छिपे फरार गैंगस्टर हैप्पी जट्ट के तीन गुर्गों को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे भूटान भागने की कोशिश कर रहे थे। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

“ऑपरेशन नेस्ट रैकर” नाम के तहत चलाए गए इस अभियान को एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब, इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) आशीष चौधरी के नेतृत्व में ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल (ओएफटीईसी) और बटाला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अंजाम दिया गया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के कथूनंगल निवासी जतिन सिंह, तरनतारन के गांव संगर कोट निवासी साजनदीप सिंह तथा अमृतसर के बलिया मंझपुर निवासी महिकदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोपी जतिन सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट आदि के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को रात 9 बजे के करीब बटाला के गांव भोमा में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात हमलावरों ने तीन व्यक्तियों पर गोलियां चलाई थीं। इस घटना में दो व्यक्तियों की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि तीसरा व्यक्ति घायल हो गया था।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे फरार हैंडलर हैप्पी जट्ट के निर्देशों पर काम कर रहे थे और उसी के आदेश पर उन्होंने इन योजनाबद्ध हत्याओं को अंजाम दिया था।

डीजीपी ने कहा कि जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि वित्तीय संबंधों, लॉजिस्टिक सहायता, हथियारों की खरीद और मामले में शामिल अन्य सहयोगियों की भूमिका सहित पूरी साजिश का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

कार्रवाई के विवरण साझा करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने कहा कि घटना के बाद एजीटीएफ, बटाला पुलिस, खुफिया और तकनीकी इकाइयों की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से जांच की और विभिन्न स्थानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button