आज की ख़बरआर्थिक

Canon ने भारत में लांच किया फुल-फ्रेम कैमरा Canon EOS R6V, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली। Canon ने भारत में अपना नया फुल फ्रेम कैमरा Canon EOS R6V और RF 20–50mm F4L IS USM लेंस को पेश किया है। यह कैनन का बिल्ट-इन पावर जूम वाला पहला फुल-फ्रेम एल-सीरीज लेंस है। कीमत की बात करें तो Canon EOS R6V की कीमत 2,35,995 रुपए है। वहीं RF 20–50mm F4L IS USM लेंस की कीमत 1,42,995 रुपए है। जबकि किट में कैमरा और लेंस की कीमत 3,55,995 रुपए है। Canon EOS R6V और RF 20–50mm F4L IS USM लेंस भारत में Canon के ई-शॉप और ऑथोराइज्ड रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

फीचर्स की बात करें तो Canon EOS R6V एक फुल-फ्रेम कैमरा है जिसे EOS R6 Mark III के परफॉर्मेंस आर्किटेक्चर पर बेस्ड वीडियो-सेंट्रिक विजन के साथ डिजाइन किया गया है। यह एक्सटेंडेड रिकॉर्डिंग, वर्टिकल शूटिंग और फ्लेक्सिबल पोस्ट-प्रोडक्शन आउटपुट पर जोर देते हुए हाइब्रिड वर्कफ्लो का सपोर्ट करता है। इसमें 32.5MP फुल-फ्रेम CMOS सेंसर है। यह फुल सेंसर एरिया का उपयोग करके 7K ओपन गेट RAW और MP4 रिकॉर्डिंग प्रदान करता है। इसमें बेहतर रिकॉर्डिंग परफॉर्मेंस के लिए बिल्ट इन कूलिंग फैन है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button