यूथ लाइफ

हर साल देना होगा Development fund, कालेज छात्रों से लिया जाएगा शुल्क, HPU ने नियमों में किया बदलाव

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने छात्रों पर डिवेलपमेंट फंड का वार्षिक बोझ बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि अब डिवेलपमेंट फंड केवल प्रवेश के समय एक बार नही, बल्कि हर शैक्षणिक वर्ष में लिया जाएगा। एचपीयू सहित संबद्धता प्राप्त कालेजों के हजारों विद्यार्थियों को अब हर साल अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। सामान्य छात्रों से 500 रुपए, जबकि बीपीएल और आईआरडीपी श्रेणी के विद्यार्थियों से 250 रुपए यूनिवर्सिटी डिवेलपमेंट फंड के रूप में लिए जाते हैं। पहले यह राशि पूरे डिग्री कोर्स के दौरान केवल एक बार जमा करवानी होती थी, लेकिन अब हर साल यह शुल्क लिया जाएगा।

इसको लेकर विश्वविद्यालय के अकादमिक ब्रांच ने स्पष्ट किया है कि बीते माह जारी अधिसूचना में संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया गया है कि पहले डिग्री कार्स में प्रवेश के दौरान एक बार डिवेलपमेंट फंड लिया जाना तय था, लेकिन अब इसे हर शैक्षणिक वर्ष में लिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह राशि विश्वविद्यालय के बुनियादी ढांचे के विकास और विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं में सुधार के लिए इस्तेमाल की जाएगी। यह शुल्क विश्वविद्यालय परिसर के साथ संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों से भी लिया जाएगा। प्रदेश विश्वविद्यालय ने संशोधित आदेश की प्रतियां प्रदेश सरकार, उच्च शिक्षा विभाग, विभिन्न शिक्षण विभागों, क्षेत्रीय केंद्रों और कालेजों को भेज दी हैं। अधिसूचना को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर किया गया

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button