खेल

कोहली ने धर्मशाला में रचा इतिहास, एक सीजन में नौंवी बार बनाए 500 से ज्यादा रन, अब रिकार्ड टूटना असंभव

क्रिकेट के किंग विराट कोहली को ऐसे ही रिकाड्र्स का बादशाह नहीं कहा जाता। धर्मशाला के खूबसूरत एचपीसीए स्टेडियम में रविवार को पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज कर जहां बंगलुरु की टीम आईपीएल-2026 के प्ले ऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई, वहीं विराट कोहली ने इस मैच में आईपीएल का एक ऐसा रिकार्ड बनाया है, जिसे तोड़ पाना लगभग नामुमकिन प्रतीत होता है। विराट ने अपनी 58 रन की पारी के दौरान इस सीजन में अपने 500 रन पूरे किए और वह दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने नौ अलग-अलग सीजन में 500 या उससे अधिक रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर और केएल राहुल हैं, उन दोनों ने सात-सात बार किसी सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं।

इस सीजन 13 पारियों में अब तक विराट कोहली 542 रन बना चुके हैं। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने रविवार को पंजाब किंग्स को 23 रन से हरा दिया। धर्मशाला में बंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। जवाब में पंजाब आठ विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ बेंगलुरु के 18 पॉइंट्स हो गए और टीम इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। वहीं, पंजाब की यह लगातार छठी हार रही।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पंजाब किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

धर्मशाला में हार की शर्मनाक हैट्रिक पूरी होने के साथ ही पंजाब की टीम अब प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। पंजाब के अब 13 मैचों में छह जीत और छह हार के साथ अब 13 अंक हैं। टीम अब लखनऊ के खिलाफ होने वाला अपना अगला मुकाबला जीत भी जाती है, तो भी उसके 15 ही अंक होंगे, ऐसे में उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना न के बराबर है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button