हार्दिक पांड्या मुंबई छोडऩे को तैयार, आईपीएल फ्रेंचाइजी से हमेशा के लिए तोड़ेंगे नाता

नई दिल्ली
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के शर्मनाक और खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट गलियारे से इस समय की सबसे सनसनीखेज खबर आ रही है। लगातार मिल रही हार और मैदान पर फैंस की भारी हूटिंग के बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने फ्रेंचाइजी को हमेशा के लिए अलविदा कहने का मन बना लिया है। टूर्नामेंट के एक टॉप सूत्र के अनुसार, हार्दिक इस समय अत्यधिक मानसिक तनाव और पूरी तरह से थकावट से गुजर रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने मिड-सीजन ही टीम मैनेजमेंट को फ्रेंचाइजी छोडऩे का अपना फैसला बता दिया था। सूत्र ने बताया कि 32 साल के हार्दिक पांड्या, जिन्होंने साल 2024 में रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कमान संभाली थी, उन्होंने इस सीजन का अभियान आधिकारिक रूप से समाप्त होने से कई हफ्ते पहले ही मैनेजमेंट को टीम छोडऩे की अपनी इच्छा से अवगत करवा दिया था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कप्तान के साथ हार्दिक पांड्या ने बतौर बल्लेबाज भी निराशाजनक प्रदर्शन किया, जिसके कारण टीम को कई मैचों में हार का सामना करना पड़ा। जब से हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस को छोडक़र दोबारा मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे, तब से वे लगातार फैंस के निशाने पर थे। वानखेड़े स्टेडियम से लेकर देश के हर मैदान पर फैंस द्वारा उनकी लगातार हूटिंग की जा रही थी। 2024 और 2026 के बेहद खराब सीजन ने इस कप्तानी के दबाव को और ज्यादा बढ़ा दिया।
आपसी सहमति से अलग होने का बनाया मन
इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, जहां टीम ने 14 में से 10 मुकाबले गंवाए और प्वाइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही। सूत्र के मुताबिक, लीग स्टेज में जब टीम के पास काफी मैच बचे हुए थे और यह साफ हो गया था कि मुंबई इंडियंस अब प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी है, तभी हार्दिक और मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट के बीच बातचीत हुई थी। दोनों पक्षों ने काफी विचार-विमर्श के बाद आपसी सहमति से हमेशा के लिए अलग होने का फैसला कर लिया था।