मनोरंजन

अपनी पहली ही फिल्म से स्टार बन गईं डिंपल कपाडिय़ा

मुंबई। हिंदी सिनेमा की चर्चित और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शुमार डिंपल कपाडिय़ा आज 69 वर्ष की हो गईं। आठ जून, 1957 को एक गुजराती परिवार में जन्मी डिंपल कपाडिय़ा को फिल्म जगत में लाने का श्रेय शोमैन राज कपूर को जाता है। सत्तर के दशक में राज कपूर अपनी फिल्म बॉबी के लिए नए चेहरे की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने डिंपल को फिल्म में अभिनय का अवसर दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। बॉबी अभिनेता ऋषि कपूर की भी पहली फिल्म थी।

वर्ष 1973 में प्रदर्शित बॉबी में डिंपल ने एक किशोरी की भूमिका निभाई और अपनी पहली ही फिल्म से स्टार बन गईं। फिल्म की अपार सफलता के बाद उन्हें कई फिल्मों के प्रस्ताव मिले, लेकिन उन्होंने अभिनेता राजेश खन्ना से विवाह कर फिल्म जगत से दूरी बना ली। करीब एक दशक बाद वर्ष 1984 में फिल्म जख्मी शेर के जरिए डिंपल ने फिल्मी दुनिया में वापसी की। हालांकि यह फिल्म सफल नहीं रही, लेकिन वर्ष 1985 में रिलीज हुई रमेश सिप्पी निर्देशित सागर ने उन्हें एक बार फिर चर्चा में ला दिया। फिल्म में ऋषि कपूर के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और उनके अभिनय की व्यापक सराहना हुई। इसके बाद जांबाज, जख्मी औरत, अर्जुन, एतबार, काश, राम लखन, प्रहार, बंटवारा, अजूबा, नरसिम्हा, गर्दिश और क्रांतिवीर जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का प्रभाव छोड़ा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button