
कुरुक्षेत्र, 8 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा संचालित तथा कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा प्रकाशित केयू न्यूज लेटर के स्पेशल एडमिशन एडिशन का विमोचन डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार ने किया। यह न्यूज लेटर का 17वां अंक है, जिसे विशेष रूप से विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों तथा शैक्षणिक उपलब्धियों को समर्पित किया गया है।
इस अवसर पर प्रो. राकेश कुमार ने न्यूज लेटर के संपादक प्रो. महासिंह पूनिया एवं समस्त संपादकीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि न्यूज लेटर विश्वविद्यालय की मासिक गतिविधियों, उपलब्धियों तथा अकादमिक विकास को देश-प्रदेश तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह प्रकाशन विश्वविद्यालय की सामाजिक और राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहा है।
मीडिया संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि स्पेशल एडमिशन अंक में विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रोफेशनल और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। इसमें यूजी एवं इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया, आईटीईपी, बीएएलएलबी, एमबीए, बीबीए और बीएएफ में प्रवेश परीक्षा आधारित दाखिले, 60 से अधिक प्लेसमेंट अवसर, 7.20 लाख रुपये तक के पैकेज, यूएसएम की उपलब्धियां, बी फार्मेसी, आईआईएचएस में बी.एससी. रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन कोर्स की शुरुआत, सीडीओई के ऑनलाइन इंटर्नशिप कार्यक्रम तथा 50 से अधिक रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की जानकारी शामिल है।
इसके अतिरिक्त अंक में डिजिटल क्रांति की दिशा में विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किए गए केयूके पॉडकास्ट, केयू न्यूज़ एवं मीडिया चौपाल की पहल, मीडिया संस्थान में कम्युनिटी रेडियो की स्थापना, भू-विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों की उपलब्धियां, मीडिया उद्योग में रोजगार की संभावनाएं, अंग्रेजी विभाग, इतिहास विभाग तथा अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विषयों में उपलब्ध करियर अवसरों पर भी विशेष लेख प्रकाशित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि संपादकीय पृष्ठ पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान तथा जवाहर लाल नेहरू पुस्तकालय में अवकाश के दौरान अध्ययनरत विद्यार्थियों की प्रेरणादायक प्रतिबद्धता को भी प्रमुखता से स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। विमोचन समारोह में केयू न्यूज लैटर की संपादकीय टीम के सदस्य डॉ. अभिनव, डॉ. तपेश किरण, राहुल अरोड़ा एवं अमित जागड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714