आज की ख़बरपंजाब

डीजीपी गौरव यादव ने नया ‘सांझ सिटिजन पोर्टल’ लॉन्च किया, महिला पुलिस कर्मियों के लिए 93 ई-स्कूटरों को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़/जालंधर, 10 जून:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुरूप नागरिक-केंद्रित एवं तकनीक-आधारित पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी, फिल्लौर में नए सांझ सिटिजन पोर्टल का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि 134 वर्ष पुरानी यह अकादमी पंजाब पुलिस की प्रमुख प्रशिक्षण संस्था है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

डीजीपी ने स्पेशल डीजीपी कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन (सीएडी) गुरप्रीत कौर दिओ के साथ मिलकर पंजाब पुलिस महिला मित्र एवं महिला हेल्प डेस्कों का संचालन करने वाली महिला पुलिस कर्मियों के लिए 93 इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बेड़े को हरी झंडी दिखाई। इससे उनकी गतिशीलता बढ़ेगी तथा पूरे राज्य में बेहतर पुलिस सेवाएं प्रदान करने की क्षमता में भी वृद्धि होगी।

उन्नत सांझ सिटिजन पोर्टल (saanjh.punjabpolice.gov.in) 530 से अधिक सांझ केंद्रों द्वारा पिछले एक दशक से प्रदान की जा रही सेवाओं के अनुभव पर आधारित है। इसमें 14 नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जिनमें पुलिस सत्यापन के लिए आधार-सक्षम ई-केवाईसी, फर्जीवाड़े को रोकने हेतु क्यूआर-कोड प्रमाणित प्रमाणपत्र, सभी भुगतानों के लिए डिजिटल रसीदें, गुम हुए मोबाइल फोन की रिपोर्टिंग की बेहतर प्रक्रिया, पते के सत्यापन सहित पूरी तरह कागजरहित किरायेदार सत्यापन प्रणाली, वरिष्ठ नागरिकों के लिए समर्पित सेवाएं तथा पासपोर्ट सत्यापन अधिकारियों के लिए नागरिक फीडबैक प्रणाली शामिल है। इस फीडबैक प्रणाली के अंतर्गत फरवरी 2025 से अब तक 90,000 प्रतिक्रियाएं दर्ज की जा चुकी हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि नया सांझ पोर्टल तकनीक, सुशासन सुधार और नागरिक-अनुकूल सोच के समन्वय का प्रतीक है। इसका उद्देश्य व्यक्तिगत मुलाकातों की आवश्यकता को कम करना, बिचौलियों की भूमिका समाप्त करना तथा प्रमाणित और वास्तविक समय की पुलिस सेवाओं को सीधे पंजाब के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि वाहन एनओसी और लापता व्यक्तियों की जानकारी के लिए पोर्टल का राष्ट्रीय डिजिटल पुलिस रिपॉजिटरी से एकीकरण तथा विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराने वाला नया यूनिफाइड पुलिस वेरिफिकेशन ऐप पारदर्शी और जवाबदेह पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

सामुदायिक पुलिसिंग के प्रति पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डीजीपी गौरव यादव ने युवा सांझ, स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना, जागृति, महिला हेल्प डेस्क और सांझ राहत केंद्रों जैसी चल रही पहलों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “पंजाब पुलिस अपने मार्गदर्शक सिद्धांत ‘हक आपका, फर्ज हमारा’ के प्रति पूरी दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।”

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button