5 साल बाद हॉरर थ्रिलर में Janhvi Kapoor की होगी वापसी

जाह्नवी कपूर हिंदी सिनेमा की उभरती हुई अभिनेत्रियों में शुमार हैं। अपनी मां श्री देवी के नक्शेकदम पर चलते हुए जाह्नवी ने बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी धाक जमाई है। फिलहाल राम चरण स्टारर पेड्डी में जाह्नवी नजर आई हैं।
इस बीच जाह्नवी कपूर की अगली फिल्म को लेकर भी सुर्खियां तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है उस फिल्म का जॉनर हॉरर थ्रिलर होने वाला है। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
जाह्नवी कपूर की अगली फिल्म कौन सी
पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री जाह्नवी कपूर हालिया प्रदर्शित फिल्म पेद्दी में अपने पात्र के प्रस्तुतीकरण को लेकर खूब चर्चा में रहीं। लोगों का कहना है कि फिल्म में जाह्नवी को सशक्त भूमिका में दिखाने की बजाय, उनके पात्र को कामुक तथा उसके कुछ अंग विशेष पर ज्यादा फोकस करते हुए दिखाया गया।
इस बीच जाह्नवी अपनी अगली फिल्म के लिए कहानियां सुनना शुरू कर चुकी हैं। सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2021 में प्रदर्शित फिल्म रूही के बाद जाह्नवी एक बार फिर हॉरर फिल्म कर सकती हैं। हालांकि यह हॉरर फिल्म रूही से बिल्कुल अलग होगी।
यह एक क्रीचर (प्राणी) हॉरर होगी, जिसमें डराने के लिए एक नया किस्म का प्राणी कहानी में शामिल है। साल 2014 में प्रदर्शित फिल्म क्रीचर थ्रीडी भी कुछ ऐसी ही फिल्म थी। फिल्म तुंबाड का निर्देशन कर चुके राही अनिल बर्वे के हाथों में इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर होगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
वहीं फिल्म को जियो स्टूडियोज के प्रोडक्शन के अंतर्गत बनाया जाएगा। जाह्नवी को फिल्म की कहानी पसंद आई है। हालांकि, अभी तक उन्होंने फिल्म पर अपना अंतिम निर्णय नहीं लिया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो निर्देशक की योजना इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने की है।
इस फिल्म में भी आएंगी नजर
जूनियर एनटीआर की देवरा और राम चरण की पेड्डी के बाद आने वाले समय में जाह्नवी कपूर एक बड़े साउथ सुपरस्टार की फिल्म में नजर आएंगी। दरअसल वह अभिनेता अल्लू अर्जुन हैं और फिल्म का राका (Raaka) है। बताया जा रहा है कि एटली के निर्देशन में बनने वाली राका में दीपिका पादुकोण के अलावा जाह्नवी कपूर की भी झलक देखने को मिलेगी।