Women’s T20 World Cup: महिला टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज़ आज से, 12 टीमें बनेंगी हिस्सा

महिला टी-20 विश्व कप 2026 का आगाजु शुक्रवार से होने जा रहा है। भारतीय महिला टीम ने अब तक कभी टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम नहीं किया है, लेकिन वह इस बार प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से करेगा। भारत, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीम आईसीसी टी20 महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के पारंपरिक दबदबे को चुनौती दे सकती हैं। इस टूर्नामेंट में 12 टीमें भाग ले रही हैं।
इंग्लैंड के पास ऐलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन-कोलमैन और फ्रेया कैंप जैसी युवा खिलाड़ी हैं, जबकि श्रीलंका की टीम में विश्मी गुणरत्ने, इमेशा दुलानी, कविशा दिलहारी और काव्या काविंदी जैसी खिलाड़ी शामिल हैं। न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर 25 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय सर्किट की सबसे युवा कप्तानों में से एक हैं। उनकी 2020-21 सत्र के दौरान अवसास और आत्महत्या के विचारों से उबरने की उनकी कहानी भी बहुत प्रेरणादायक है। टी-20 वल्र्ड कप की मजबूत दावेदार भारत की टीम में एन श्री चरणी, यस्तिका भाटिया और नंदनी शर्मा जैसी युवा खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम अब भी खिताब जीतने के लिए अपने अनुभवी खिलाडिय़ों पर भरोसा कर रही है, लेकिन उनकी टीम में बल्लेबाज जॉर्जिया वोल और बाएं हाथ की तेज गेंदबाजी लूसी हैमिल्टन के रूप में दो बेहतरीन युवा स्टार भी हैं। लॉरा वोलवार्ट की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम को कायला रेनेके और एनेरी डर्कसेन जैसे नए खिलाडिय़ों की पीढ़ी आगे बढ़ रही है, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल और डैन वैन नीकर्क को संन्यास से वापस बुलाया गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
आज इंग्लैंड-श्रीलंका के मुकाबले से शुरुआत
बर्मिंघम। आईसीसी महिला टी20 वल्र्ड कप 2026 का पहला मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा। गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी-20 इंटरनेशनल साल 2023 में खेला गया था, जहां डर्बी के मैदान पर श्रीलंका ने सिर्फ 17 ओवर में 117 रनों का लक्ष्य हासिल करके इंग्लैंड की महिला टीम को सात विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में चमारी अट्टापट्टू ने 28 गेंदों पर 44 रन ठोके थे और चार ओवर में 21 रन देकर इंग्लैंड के चार विकेट भी झटके थे। आईसीसी महिला टी-20 वल्र्ड कप 2026 का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां टी-20 इंटरनेशनल में टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है।