दर्दनाक हादसा : सडक़ हादसे में चार की मौके पर मौत, पांच गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती

जालंधर-भोगपुर हाईवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सडक़ हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसा सोमवार सुबह करीब 5:33 बजे किशनगढ़ के पास जौहल ढाबा के नजदीक हुआ। सूचना मिलते ही एसएसएफ टीम कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बलेनो कार भोगपुर से जालंधर की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ जालंधर से पठानकोट जा रही यूपी कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में बलेनो कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रुपिंदर सिंह निवासी हिम्मतपुर जिला होशियारपुर, उनकी पत्नी हरप्रीत कौर, अर्शदीप सिंह और संतोष कौर के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया। वहीं दूसरी कार में सवार पांच लोग घायल हुए जिन्हें स्थानीय लोगों ने एसएसएफ टीम के पहुंचने से पहले ही फोर्टिस अस्पताल पहुंचा दिया गया।
घायलों में उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी परिवार के सदस्य शामिल बताए गए हैं। सभी का इलाज जारी है। वहीं एक्सीडेंट की सूचना मिलने के बाद चौकी अलावलपुर के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रविंदर सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। डीएसपी राजीव कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसएफ टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और राहत कार्य में सहयोग दिया। पुलिस अब हादसे के पीछे की वजह और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714