Dyson ने भारत में लॉन्च किया नया Cool Tower Fan

नई दिल्ली। Dyson ने भारतीय बाजार में अपना नया Cool Tower Fan लांच किया है। कंपनी का दावा है कि यह फैन तेज और लगातार हवा देने में सक्षम है। इसकी खास बात इसका ब्लेडलेस डिजाइन और खास एयरफ्लो टेक्नोलॉजी है। भारत में इसकी कीमत 27,900 रुपए रखी गई है।
15 गुना तक बढ़ाता है एयरफ्लो
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Dyson Cool Tower Fan में कंपनी की Air Multiplier Technology दी गई है। यह तकनीक आसपास की हवा को खींचकर एयरफ्लो को 15 गुना तक बढ़ाने में मदद करती है। कंपनी के मुताबिक, यह फैन हर सेकंड 500 लीटर तक हवा बाहर निकाल सकता है। इससे कमरे के दूर-दराज के हिस्सों तक भी हवा पहुंच सकती है। इसमें Mixed Flow Impeller दिया गया है, जिसमें 11 खास तरह के फिन्स लगे हैं। इसके अलावा एयरफ्लो को बेहतर बनाने के लिए Coanda Effect टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है।
मिलते हैं 10 एयरफ्लो मोड
इस फैन में हवा की स्पीड को कंट्रोल करने के लिए 10 अलग-अलग सेटिंग्स दी गई हैं। इसके साथ रिमोट कंट्रोल भी मिलता है, जिसे इस्तेमाल न करने पर फैन के ऊपर मैग्नेट की मदद से लगाया जा सकता है। इसमें नाइट मोड भी दिया गया है, जिससे रात के समय कम आवाज में फैन चलाया जा सकता है। कंपनी ने इसमें Helmholtz Silencer तकनीक का इस्तेमाल किया है, जो फैन की आवाज को कम करने में मदद करती है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
70 डिग्री तक घूम सकता है फैन
Dyson Cool Tower Fan में 70 डिग्री तक ऑस्किलेशन का फीचर मिलता है। यानी यह एक ही जगह पर हवा देने के बजाय दाएं-बाएं घूमकर कमरे के अलग-अलग हिस्सों तक हवा पहुंचा सकता है। इसमें स्लीप टाइमर भी दिया गया है, जिसे 15 मिनट से लेकर 9 घंटे तक सेट किया जा सकता है। इसका ब्लेडलेस डिजाइन इसे साफ करना आसान बनाता है। इसमें बाहर की तरफ घूमने वाले ब्लेड नहीं दिए गए हैं। साथ ही, फैन के गिरने पर यह अपने आप बंद हो जाता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इतनी है कीमत
Dyson Cool Tower Fan की ऊंचाई 1,007mm, लंबाई 110mm और चौड़ाई 190mm है। इसका वजन 2.84 किलोग्राम है। यह White/Silver कलर में उपलब्ध है। भारत में इसकी कीमत 27,900 रुपए रखी गई है। ग्राहक इसे Dyson की आधिकारिक वेबसाइट और कंपनी के Dyson Demo Stores से खरीद सकते हैं।