आज की ख़बरपंजाब

7,000 रुपये की रिश्वत लेते एएसआई को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, 14 जुलाई 2026:

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अभियान के तहत महिला पुलिस थाना, पुलिस लाइंस, संगरूर में तैनात एएसआई (लोकल रैंक) कमलजीत सिंह को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को भवानीगढ़, जिला संगरूर निवासी एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता का अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था, जिसके कारण उसकी पत्नी उससे अलग रह रही थी। बाद में उसकी पत्नी ने महिला पुलिस थाना, संगरूर में शिकायतकर्ता, उसके पिता तथा उसके भाई के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले की जांच एएसआई कमलजीत सिंह कर रहा था। आरोप है कि उसने इस मामले का चालान सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत करने के बदले शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता रिश्वत की पहली किस्त के रूप में आरोपी एएसआई को पहले ही 3,000 रुपये दे चुका था तथा शेष 7,000 रुपये शीघ्र देने का आश्वासन दिया था।

रिश्वत की शेष राशि देने के लिए सहमति जताने के बाद शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो, रेंज पटियाला से संपर्क किया। शिकायत की जांच के उपरांत विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में आरोपी एएसआई को शिकायतकर्ता से 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो थाना, पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button