जेजेपी को मजबूती, भाजपा नेता मुकेश जनझोंतरा ने ज्वाइन की जेजेपी

चंडीगढ़, 14 जुलाई। मंगलवार को जननायक जनता पार्टी को उस समय बड़ी राजनीतिक सफलता मिली जब भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रह चुके मुकेश जनझोंतरा ने अपने साथियों के साथ जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। पंचकुला में जेजेपी राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र कादियान की अगुवाई में मुकेश जनझोंतरा सहित सैकड़ों युवाओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में पार्टी का पटका पहनकर जेजेपी ज्वाइन की। दुष्यंत चौटाला ने सभी नए साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से जेजेपी को मजबूती मिली है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मुकेश कुमार पिछले 12 सालों से राजनीति में सक्रिय हैं। वे बीजेपी में चंडीगढ़ प्रदेश एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री, पानीपत एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष व कुरुक्षेत्र एससी मोर्चा के प्रभारी रह चुके हैं। एससी वर्ग में प्रदेशभर में उनकी खासी पकड़ है। वे अंतरराष्ट्रीय वाल्मीकि आर्मी के प्रदेश महासचिव भी हैं। मुकेश कुमार के साथ जेजेपी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से पंचकूला राजीव कॉलोनी के युवा मंडल अध्यक्ष अभिषेक बोहरा, वाल्मीकि आर्मी के प्रदेश महासचिव लकी, वाल्मीकि मंदिर कमेटी के प्रधान आकाश, प्रधान गौरव बोहत, भाजपा के युवा नेता रहे सौरभ चौहान, मनीष, सनी, दीपक, निखिल सहित सैकड़ों युवा शामिल है। इस अवसर पर जेजेपी के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा खादी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र लितानी, जेजेपी एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी पूर्व विधायक रमेश खटक, पंचकूला जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग, प्रदेश उपाध्यक्ष केसी भारद्वाज, जिला प्रधान महासचिव अरविंद जाखड़, कालका हलका अध्यक्ष मयंक लंबा, दीपक चौधरी, शाहिद आदि मौजूद रहे।