पंजाब में 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस सौंपे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा फायदा

पंजाब की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने और आवश्यक खाद्य आपूर्ति को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को 2800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस सौंपे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राज्य भर के लोगों को राशन उनके घरों के नजदीक उपलब्ध कराया जा सके। इस कदम से लगभग 5.5 लाख राशन कार्ड धारकों को लाभ होगा, जिन्हें अब अपना मासिक राशन लेने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी या काम छोडऩा नहीं पड़ेगा। आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा साक्षात्कार आधारित चयन प्रक्रिया के माध्यम से नए डिपो आबंटित किए गए हैं, जिससे समाज के सभी वर्गों, जिनमें अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, पूर्व सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी, दिव्यांग और दंगा पीडि़त परिवार शामिल हैं, के लिए प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।
मोहाली के विकास भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में नवनियुक्त डिपो धारकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने इन लाइसेंसों को ईमानदारी, निष्पक्षता और सहानुभूति के साथ लोगों की सेवा करने की एक बड़ी जिम्मेदारी बताया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नए राशन डिपो खुलने से लगभग 5.5 लाख राशन कार्ड धारकों को अपने मासिक राशन के लिए लंबी दूरी तय करने या काम छोडक़र लंबी कतारों में खड़े होने से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस जारी करते समय समाज के सभी वर्गों का समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि आबंटन निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया गया है, जबकि समाज के हर वर्ग के लिए प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। 2800 नए लाइसेंस में से 633 अनुसूचित जाति वर्ग के परिवारों, 199 अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित परिवारों, 181 पूर्व सैनिकों, 39 स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों, 156 दिव्यांग व्यक्तियों और 17 दंगा पीडि़त परिवारों को आबंटित किए गए हैं। डिपो धारकों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि लाइसेंस ने हजारों परिवारों के लिए रोजी-रोटी का एक नया रास्ता खोला है और साथ ही उन्हें समाज की सेवा करने का अवसर भी दिया है। उन्होंने कहा कि आज 2800 डिपो धारकों को नई डिपो आबंटन नीति के तहत लाइसेंस दिए जा रहे हैं। यह सिर्फ एक लाइसेंस नहीं है, बल्कि लोगों की सेवा करते हुए रोजी-रोटी कमाने का अवसर है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक तथा कई गणमान्य भी उपस्थित थे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714