चंडीगढ़/मोगा, 23 जुलाई:*
पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की कृषि भूमि तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए ऐतिहासिक प्रयास कर रही है। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में नहरों, खालों और पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक कृषि योग्य भूमि को नहरी सिंचाई के दायरे में लाया जा सके और किसानों की ट्यूबवेलों पर निर्भरता कम हो। इसी क्रम में पूरे पंजाब सहित मोगा जिले के निहाल सिंह वाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नहरी पानी पहुंचाने के लिए खालों के निर्माण और पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से जारी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इन विचारों का प्रकटावा जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज निहाल सिंह वाला के विभिन्न गांवों में 83.64 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत लगभग 316 किलोमीटर लंबी खालों और पाइपलाइनों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे 56 गांवों की कृषि भूमि को सीधे नहरी पानी उपलब्ध होगा। परियोजना पूरी होने के बाद लगभग 25,872 एकड़ अतिरिक्त भूमि नहरी सिंचाई के दायरे में आ जाएगी। इससे किसानों को सस्ती, भरोसेमंद और समय पर सिंचाई की सुविधा मिलेगी, वहीं भूजल के अनावश्यक दोहन में भी कमी आएगी।
जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य राज्य के हर संभव खेत तक नहरी पानी पहुंचाना है, ताकि खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नहरी सिंचाई के विस्तार से किसानों का सिंचाई खर्च कम होगा, बिजली की बचत होगी और भूजल स्तर को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। पंजाब सरकार भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी परियोजनाओं को प्राथमिकता देती रहेगी, ताकि कृषि क्षेत्र को और मजबूत बनाया जा सके।
उद्घाटित परियोजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर गोयल ने बताया कि गांव राऊके कलां में 20 खालों और पाइपलाइन कार्यों का उद्घाटन किया गया। यहां पाइपलाइन की लंबाई 42.27 किलोमीटर तथा खालों की लंबाई 95.85 किलोमीटर है। इस कार्य पर लगभग 36.84 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इससे 22 गांवों को लाभ मिलेगा तथा 10,340 एकड़ भूमि नहरी सिंचाई के अंतर्गत आ जाएगी। जिन गांवों को इसका लाभ मिलेगा उनमें राऊके कलां, बीड़ राऊके, बधनी कलां, बीड़ बधनी, कोकरी कलां, नत्थूवाला जदीद, झंडेवाला शर्की, पट्टो जवाहर सिंह वाला, अजीतवाल, कोकरी फूला सिंह, बुट्टर, धूड़कोट कलां, धूड़कोट टाहली, रणियां, रौंता, पुराणेवाला, किशनगढ़, चोगावां, नंगल, बौडे तथा रामूवाला कलां शामिल हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इसके अतिरिक्त निहाल सिंह वाला के बिलासपुर माइनर को 2.20 करोड़ रुपये की लागत से पक्का करने के कार्य का उद्घाटन भी किया गया। इसकी लंबाई 9.70 किलोमीटर है। इस परियोजना से बिलासपुर, लोहारा, तख्तूपुरा, धूड़कोट रणसिंह, रणसिंह कलां, रणसिंह खुर्द तथा निहाल सिंह वाला सहित 7 गांवों के 2,320 एकड़ क्षेत्र को नहरी सिंचाई का लाभ मिलेगा।