आज की ख़बरपंजाब

पंजाब राज्य खाद्य आयोग द्वारा 7 सितंबर को करवाये जायेंगे पीडीएस सुधारों और पोषण पर दो सेमिनार; 8 सितंबर को मैग्सीपा में होगा पुरस्कार समारोह

चंडीगढ़, 3 सितंबर:

पंजाब राज्य खाद्य आयोग (पी.एस.एफ.सी.) ने आज यहां महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान (मैग्सीपा) में आयोजित बैठक के दौरान 7 सितंबर को मैग्सीपा में दो सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए आयोग के चेयरमैन श्री बाल मुकंद शर्मा ने बताया कि पहला सेमिनार ‘सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार, पारदर्शिता, प्रौद्योगिकी और पोर्टेबिलिटी’ विषय पर केंद्रित होगा।

वहीं, दूसरा सेमिनार सरकार द्वारा प्रायोजित खाद्य योजनाओं में पोषण को बढ़ावा देने के विषय पर आयोजित किया जाएगा।

इसके अलावा, 8 सितंबर को मैग्सीपा के ऑडिटोरियम में पहला सेमिनार-कम-अवार्ड समारोह आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है। यह कार्यक्रम पंजाब राज्य खाद्य आयोग और पंजाब व्यापार प्रोत्साहन परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।
यह एक दिवसीय सेमिनार नीति-निर्माताओं, औद्योगिक विशेषज्ञों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और संस्थागत भागीदारों को एक मंच पर लाकर पंजाब के फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र को बढ़ावा देने और उसके विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

श्री बाल मुकंद शर्मा ने आगे बताया कि समारोह के दौरान राज्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम, उद्यमों को सुविधाएं उपलब्ध कराने, वित्तीय सहायता, व्यापार विकास नीति-2026 के तहत संस्थागत सहयोग तथा फूड प्रोसेसिंग नीति-2026 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस अवसर पर आयोग के सदस्य जसवीर सिंह सेखों और विजय दत्त तथा सदस्य सचिव कनु थिंद उपस्थित थे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button