कुरुक्षेत्र, 25 अगस्त। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में मंगलवार को कमेटी रूम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय(कुटिक), संबंधित चार स्टार्टअप्स तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय रूसा परियोजना सोसायटी के बीच त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि नवाचार और उद्यमिता युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विश्वविद्यालय युवाओं को रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजित करने के लिए भी प्रेरित कर रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि स्टार्टअप शुरू करने से पहले मार्केट टेस्ट और रिसर्च करना बेहद जरूरी है। उद्यमियों को अपनी आर्थिक स्थिति का आकलन करने के बाद ही बैंक ऋण लेना चाहिए, ताकि समय पर उसकी अदायगी सुनिश्चित की जा सके। प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि उद्यमिता के लिए मन में दृढ़ संकल्प होना आवश्यक है। जिस क्षेत्र में स्टार्टअप शुरू करना है, उसकी वास्तविक परिस्थितियों को समझकर व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ गहन रिसर्च करनी चाहिए। चाहे खाद्य क्षेत्र हो, जहां प्रिजर्वेटिव्स की जानकारी जरूरी है, या एआई जैसा तकनीकी क्षेत्र, सफलता के लिए संबंधित क्षेत्र का गहन ज्ञान और व्यावहारिक समझ आवश्यक है। तभी हम एक सफल एंटरप्रेन्योर बन सकते हैं।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये स्टार्टअप्स आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देंगे। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा द्वारा यूआईईटी के छात्रों अभि, ईशान और आशीष को सिंकअप स्टार्टअप में सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूर्ण करने पर इंटर्नशिप प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
रूसा के नोडल आफिसर प्रो. संजीव अग्रवाल ने कहा कि यह पहल विश्वविद्यालय में नवाचार, अनुसंधान, उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को अपने विचारों को सफल उद्यम में परिवर्तित करने के अवसर प्रदान करेगी।
कुटिक समन्वयक लेफ्टिनेंट (डॉ.) अजय जांगड़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि केंद्र नवाचार आधारित विचारों को व्यावसायिक रूप देने के लिए विशेषज्ञ परामर्श, कार्यस्थल, अनुसंधान एवं नमूना निर्माण प्रयोगशालाओं की सुविधा तथा बीज पूंजी जैसी सहायता उपलब्ध करा रहा है।
नव-समाविष्ट स्टार्टअप्स में सिंककैम्प प्राईवेट लिमिटेड’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित ’अर्का मंच के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यक्तिगत करियर मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। लोब्रा हनसेतु प्राइवेट कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित औद्योगिक व्यवसाय-से-व्यवसाय मंच विकसित कर रहा है। सेफफ्रीज़ टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के लिए ब्लॉकचेन आधारित भुगतान एवं एस्क्रो मंच पर कार्य कर रही है। वहीं ईआरएलबी (ईट राइट, लिव ब्राइट) प्राइवेट लिमिटेड स्वास्थ्यवर्धक, स्वच्छ और किफायती खाद्य उत्पादों के विकास तथा कृषि संसाधनों के मूल्यवर्धन पर केंद्रित है। अंत में डॉ. विशाल अहलावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल, डॉ. प्रदीप कुमार, प्लेसमेंट आफिसर डॉ. महेन्द्र सिंह, लोक सम्पर्क विभाग की उप-निदेशिका डॉ. जिम्मी शर्मा, डॉ. विनीता भांकर, डॉ. प्रियंका जांगडा, डॉ. सोहन लाल, मनोज कुमार मौजूद रहे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें