पंजाब

फाजिल्का में डाक्टर का कत्ल, अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से किए वार, सिर-मुंह कुचला

 फिरोजपुर

फाजिल्का के अबोहर उपमंडल के गांव गिदडांवाली में शनिवार रात अज्ञात लोगों ने गांव के ही निवासी करीब 29 वर्षीय पशु चिकित्सक की तेजधार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी। उसका शव गांव के ही एक सरकारी अधिकारी की खेत में बनी कोठी में से बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अमनदीप सिंह थाना खुईयां सरवर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। काफी देर तक मौके के साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। गांव के सरपंच देसराज ने बताया कि गांव के निवासी जगजीत सिंह वर्तमान में पटियाला क्षेत्र में एसडीएम तैनात हैं और उन्होंने अपनी जमीन हिस्से पर दी हुई है। उनकी जमीन में ही एक मकान बना हुआ है, जिसकी देखरेख भी खेती करने वाले लोग ही करते हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह उन्हीं लोगों के माध्यम से उन्हें सूचना मिली कि एसडीएम की खाली पड़ी कोठी में किसी युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और थाना खुईयां सरवर पुलिस को सूचित किया। सरपंच देसराज ने बताया कि अज्ञात हत्यारों ने युवक का मुंह व सिर इतनी बुरी तरह से कुचला कि उसकी पहचान होना भी मुश्किल था। काफी देर बाद मृतक के पास पड़े उसके मोबाइल से उसकी पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई और उसके परिजनों को सूचित किया गया। उधर, सूचना मिलते ही डीएसपी अमनदीप सिंह और एसएचओ परमजीत सिंह मौके पर पहुंचे तथा मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की। मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई जारी है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button