यूक्रेन में रूस के ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, एक की मौत, 400 करोड़ के नुकसान का दावा

यूक्रेन के सुमी शहर में भारत के कुसुम ग्रुप से जुड़े एक बड़े फार्मा प्लांट पर रूसी ड्रोन से हमला किया गया है। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार, हमले में प्लांट की मुख्य इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है और उसका बड़ा हिस्सा लगभग पूरी तरह नष्ट हो गया है। ड्रोन हमले के बाद सामने आए वीडियो और तस्वीरों में प्लांट के आसपास से धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। हमले के कारण फार्मा प्लांट की मुख्य संरचना को काफी नुकसान पहुंचा है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, नुकसान कम से कम 400 करोड़ रुपए का हो सकता है। यह फैक्टरी रूस की सीमा से करीब 23 किलोमीटर दूर है।
कुसुम ग्रुप के इस प्लांट को रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भी लगातार संचालित किया जाता रहा था। कुसुम ग्रुप 1994 में शुरू हुआ था। यह भारतीय दवाइयों को यूक्रेन में एक्सपोर्ट करने वाला एक डिस्ट्रीब्यूटर था। इसे फिलहाल भारतीय नागरिक राजीव गुप्ता चला रहे हैं। कुसुम ग्रुप ने साल 2002 में, दूसरी कंपनियों के प्रोडक्ट्स को डिस्ट्रीब्यूट करना बंद कर दिया। इसके बाद उसने अपने खुद के ब्रांड्स की मार्केटिंग शुरू कर दी। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक्स पर एक पोस्ट में रूस के हमले की निंदा की। साथ ही उन्होंने मारे गए व्यक्ति के परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714