देश विदेश

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप, भारत समेत दुनिया के 74 देशों पर असर, दिल्ली में स्पाइसजेट की तीन उड़ानें रद्द, दो लेट

नई दिल्ली

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर दुनियाभर में ठप हो गया, जिसका असर भारत समेत दुनिया के 74 देशों में देखने को मिला। सर्वर ठप होने से सरकारी संस्थानों, बैंकों, अस्पतालों, स्कूलों और एयरलाइंस का कामकाज प्रभावित हुआ। माइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक खराबी का असर भारत में एयरलाइन सेवाओं पर पड़ा है। शुक्रवार को कई एयरलाइंस ने समस्या की जानकारी दी। माइक्रोसॉफ्ट की इस समस्या के कारण स्पाइसजेट ने शुक्रवार सुबह दिल्ली से अपनी तीन उड़ानें रद्द कर दीं, जबकि दरभंगा और मुंबई जाने वाली दो फ्लाइट्स लेट हुईं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

स्पाइसजेट को छोडक़र अन्य भारतीय एयरलाइन कंपनियों ने मुख्य रूप से उड़ान ऑपरेशन के बजाय ईमेल कम्युनिकेशन पर संकट बताया है। इंडिगो और अकासा दोनों की ईमेल सर्विस प्रभावित हुई। इसके अलावा हॉन्गकॉन्ग की बैंकिंग सेवाओं, ऑस्ट्रेलिया की खुफिया सर्विस, जापान के सरकारी सिस्टम और फिलीपींस की अदालतों के कामकाज पर भी असर पड़ा। माइक्रोसॉफ्ट में आई तकनीकी खराबी के कारण, स्पाइसजेट ने शुक्रवार सुबह दिल्ली से जाने वाली तीन उड़ानें रद्द कर दीं। इनमें दिल्ली से पुणे, दिल्ली से लेह और दिल्ली से मुंबई जाने वाली उड़ानें शामिल हैं।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button