Punjab Assembly Elections 2027 : आप उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज

चंडीगढ़
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। जानकारी अनुसार उम्मीदवारों के चयन और टिकटों के बंटवारे को लेकर दिल्ली में पार्टी की अहम बैठक हुई। मीटिंग के फैसला लिया गया कि विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे जारी की जाएगी। बताया जा रहा है कि टिकट वितरण में उन विधायकों और दावेदारों को प्राथमिकता दी जा सकती है, जो पहले दो बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। इनमें से कई को लगातार तीसरी बार चुनाव मैदान में उतारने पर विचार किया जा रहा है। पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा में आम आदमी पार्टी के 94 विधायक हैं। पार्टी इस बार भी दूसरी राजनीतिक पार्टियों से पहले अपने उम्मीदवारों की घोषणा करना चाहती है। पिछले चुनावों में भी आप अपने प्रत्याशियों की सूची पहले जारी करती रही है।
इसी कड़ी में पार्टी पहली नवंबर से महिला मतदाताओं के बीच विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर प्रचार करने और महिलाओं से संपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान मावां-धीयां सत्कार योजना समेत पंजाब सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि महिला मतदाताओं का समर्थन हासिल किया जा सके। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी चुनावी तैयारियों में सक्रिय हो गए हैं और अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोक मिलनी कार्यक्रमों के जरिए लोगों से संवाद कर रहे हैं। आने वाले दिनों में पार्टी प्रदेशभर में बड़ी रैलियां आयोजित करने की तैयारी भी कर रही है, जिनमें दिल्ली के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से सभी विधानसभा हलकों में प्रभारियों की नियुक्ति की जा रही है। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर प्रभारी भी लगाए गए हैं, जिन्हें मतदाताओं से संपर्क कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और पार्टी के कामकाज को लेकर फीडबैक जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
संगठन को मजबूत करने के लिए नियुक्तियां तेज
संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के विभिन्न विंगों में भी पदाधिकारियों की नियुक्तियां तेज कर दी गई हैं। महिला, युवा और व्यापार विंग के अलावा नशा मुक्ति मोर्चा में भी बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की घोषणा की जा रही है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने, लोगों के बीच सक्रिय रहने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इस तरह आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के साथ-साथ संगठनात्मक और चुनावी स्तर पर भी अपनी तैयारियों को आगे बढ़ा रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714