पंजाब

अमृतसर में नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 5 किलो हेरोइन सहित दो काबू

चंडीगढ़/अमृतसर, 1 नवंबर :

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई), अमृतसर ने नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर दो व्यक्तियों को 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महिंदर सिंह और कुलवंत सिंह के रूप में हुई है। दोनों अमृतसर के मुस्तफाबाद के निवासी हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त आरोपी अज्ञात व्यक्तियों से हेरोइन की खेप प्राप्त करते थे और राज्य में आगे अन्य लोगों को इसकी आपूर्ति करते थे।

कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सीआई अमृतसर की टीमों को पुख्ता सूचना मिली थी कि महिंदर सिंह और कुलवंत सिंह कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर हेरोइन की अवैध तस्करी कर रहे हैं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने बताया कि सूचना के अनुसार दोनों आरोपियों ने हाल ही में हेरोइन की एक बड़ी खेप प्राप्त की थी और इसे आगे किसी अन्य व्यक्ति को सौंपने के लिए अमृतसर-बटाला रोड की ओर जा रहे थे। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने छापेमारी की और मुधल बाईपास के निकट दोनों संदिग्ध आरोपियों को 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया।

डीजीपी ने कहा कि इस नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने और पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का खात्मा करने के लिए आगे की जांच जारी है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी), अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत 1 नवंबर, 2026 को एफआईआर नंबर 71 दर्ज की गई है।

——–

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button