चंडीगढ़।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 15 से 22 नवंबर के बीच पंजाब दौरे की चर्चा के साथ ही भाजपा-अकाली दल गठबंधन को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
संभावना है कि बठिंडा में दोनों दलों की संयुक्त रैली हो सकती है, जिसमें गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो। हालांकि अभी तक किसी भी दल ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
गठबंधन की अटकलों को सबसे ज्यादा हवा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान से मिली, जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब में इस बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
इसके अगले ही दिन अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा था कि उनकी पार्टी उन दलों से गठबंधन के लिए खुली है, जो पंजाब की तरक्की के लिए अकाली दल की विचारधारा और कार्यक्रम से सहमत हों। उन्होंने कांग्रेस और आप के साथ किसी समझौते से साफ इनकार किया था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने हालांकि अभी तक गठबंधन के फैसले से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी सभी 117 सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रही है।
सीट बंटवारे पर लग रही हैं अटकलें?
गठबंधन में 70-47 के फॉर्मूले की चर्चा है। इसके तहत अकाली दल 70 और भाजपा 47 सीटों पर लड़ सकती है। सीट बंटवारा ही अभी सबसे बड़ा पेच बना हुआ है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
जाखड़ ने फिर किया है गठबंधन का समर्थन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने हाल ही में एक बार फिर गठबंधन का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ चुनावी अंकगणित नहीं, बल्कि हिंदू-सिख भाईचारे को बचाने का सवाल है।
जाखड़ ने कहा, ‘पंजाब फिर से उन भावनाओं को भड़काने की कोशिश देख रहा है, जो आतंकवाद के काले दिनों की याद दिलाती हैं।’ उन्होंने कहा कि गठबंधन का फैसला पंजाब के हित को ध्यान में रखकर होना चाहिए।
ध्यान रहे कि बीते अगस्त में संसद भवन में सुखबीर बादल और पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात के बाद से ही सुलह की चर्चाएं तेज हुई थीं। इसके अलावा अकाली दल के बिखरे धड़ों की वापसी भी हो रही है।
फिलहाल दोनों दल आधिकारिक तौर पर ‘बातचीत जारी है’ से आगे कुछ नहीं कह रहे। लेकिन बठिंडा दौरे को लेकर जो कयास लगाए जा रहे हैं, उनसे साफ है कि नवंबर का तीसरा हफ्ता पंजाब की राजनीति के लिए निर्णायक हो सकता है।